Homeराजस्थानअलवरसंभाग स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कैला देवी को हराकर सूरौठ की टीम...

संभाग स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कैला देवी को हराकर सूरौठ की टीम बनी चैंपियन

समापन कार्यक्रम में विजेता टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

सूरौठ।स्मार्ट हलचल| तहसील मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का विधिवत रूप से समापन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच कैला देवी एवं सूरौठ क बीच खेला गया जिसमें सूरौठ की टीम 28-12 से विजयी रही। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक रामनिवास मीणा थे तथा अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सोहन सिंह मीणा ने की। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता नारायणा मीणा एवं अध्यापक जाकिर हुसैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता आयोजन कमेटी के अध्यक्ष विश्राम मीणा ने बताया कि संभाग स्तरीय टूर्नामेंट में भरतपुर सीनियर, भरतपुर जूनियर, करौली, नादौती, जीतकी पुर , कैला देवी, सूरौठ सहित 12 टीमों ने भाग लिया। समापन कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर qरही टीमों के खिलाड़ियों को शील्ड एवं पुरस्कार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सूरौठ, दूसरे स्थान पर कैला देवी एवं तीसरे स्थान पर जीतकीपुर टीम रही। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड कैला देवी के लोकेश चतुर्वेदी को दिया गया। फाइनल मैच में रेफर शिप शारीरिक शिक्षक लोकेश मीणा एवं गोविंद मीणा ने की। फिजिकल टीचर नरेश मीणा ने स्कोरर की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मीणा ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। शरीर को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए खेलना बहुत जरूरी है। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मीणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना आवश्यक है। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष लोकेश मीणा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक गोविंद मीणा, गब्बर सिंह, शशि जांगिड़, विनीत मीणा, विनोद मीणा, प्रदीप जांगिड़, राजीव मीणा, केदार मीणा, राजेश मीणा, गजेंद्र मीणा, अजय मीणा, नरेश मीणा आदि ने अतिथियों का साफा बंधन एवं मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES