Homeराज्यउत्तर प्रदेशअनगिनत लोगों की कुर्बानी के बाद भारत मां को आजादी मिली- मंडल...

अनगिनत लोगों की कुर्बानी के बाद भारत मां को आजादी मिली- मंडल रेल प्रबंधक

Divisional Railway Manager

शीतल निर्भीक
वाराणसी।स्मार्ट हलचल/मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने वाराणसी मंडल पर बड़े ही धूमधाम के साथ 75 वें गणतंत्र दिवस पूर्वोत्तर रेलवे मिनी स्टेडियम,लहरतारा में आयोजित किया गया। समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस समारोह में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों, रेलवे स्काउट एवं गाइड के सदस्यों तथा पूर्वोत्तर रेलवे जूनियर हाई स्कूल विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत परेड की सलामी ली । इसके साथ ही परेड द्वारा राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गयी ।

इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती मोनिका सक्सेना,अपर मंडल रेल प्रबंधक(आपरेशन) राजेश कुमार सिंह,अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) रोशन लाल यादव,मुख्य परियोजना प्रबंधक(गति शक्ति) कौशलेश सिंह समेत सभी शाखा अधिकारी एवं भारी संख्या में रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह के इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने सभी को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी को अपने संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।भारत के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गौरव और सम्मान है। यह दिवस हर भारतीय का अभिमान है, अनगिनत लोगों की कुर्बानी के बाद भारत मां को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी, लेकिन उसे स्वतंत्रता का आकार 26 जनवरी 1950 को मिला, क्योंकि इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। भारत का संविधान एक लिखित संविधान है। हमारे संविधान को बनने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। 395 अनुच्छेदों और 8 अनुसूचियों के साथ भारतीय संविधान दुनिया में सबसे बड़ा लिखित संविधान है।

मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को डॉ.राजेन्द्र प्रसाद ने गवर्नमेंट हाउस के दरबार हॉल में भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति गुरुपों थे। ‘गणतंत्र’ का अर्थ है- देश में रहने वाले लोगों की सर्वोच्च शक्ति और सही दिशा में देश के नेतृत्व के लिए राजनीतिक नेता के रूप में अपने प्रतिनिधि को चुनने के लिए केवल जनता के पास अधिकार है। इसलिए भारत एक गणतंत्र देश है, जहां आम जनता अपने प्रधानमंत्री को सांसदों के माध्यम से चुनती है। भारत में पूर्ण स्वराज’ के लिए हमारे महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत संघर्ष किया। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी जिससे कि हमारी आने वाली पीढ़ी स्वतंत्र देश में साँस ले सके और हम देश को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करें।

इस अवसर पर मंडल कला समिति एवं भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ के स्काउट एण्ड गाइडों द्वारा देश भक्ति गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोरम प्रस्तुती दी गयी।

गणतंत्र दिवस के आयोजित परेड में शामिल प्रत्येक टुकड़ी यथा रेलवे सुरक्षा बल,स्काउट गाइड जिला संघ तथा मंडल कला समिति को मंडल रेल प्रबंधक ने नगद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की ।कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल ने किया। इस आशय की जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे मंडल रेल प्रबंधक के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने मीडिया को दी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES