Homeभीलवाड़ादिवाली दुनिया भर के हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है: सीमा...

दिवाली दुनिया भर के हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है: सीमा सोमानी

पद्मिनी क्लब में मनाया दीपावली स्नेह मिलन, प्रदूषण करने वाले पटाखे न छोड़ने की ली शपथ

 (पंकज पोरवाल)

भीलवाडा।स्मार्ट हलचल/पद्मिनी क्लब की सदस्यों द्वारा दीपावली के पूर्व सभी सखी सहेलियां ने मिलकर दीपावली के आगमन की खुशियां मनाई। क्लब अध्यक्ष सीमा सोमानी ने बताया कि इस पर्व को घर के चारों ओर दीये और मोमबत्तियाँ जलाकर मनाया जाता है। यह अंधकार पर प्रकाश की विजय और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। दिवाली दुनिया भर के हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह बुराई पर अच्छाई की, अज्ञान पर ज्ञान की और निराशा पर आशा की जीत का जश्न मनाने का समय है। दिपावली रोशनी का त्योहार है, इस दिन बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का जश्न मनाया जाता है। क्लब की संरक्षिका स्नेहलता धारीवाल, और कल्पना माहेश्वरी ने पूरे प्रोग्राम की अध्यक्षता की और सभी सहेलियों का सम्मान किया। गेम्स खेले पकवान खाएं दीप जलाएं और धुआंधार और प्रदूषण करने वाले पटाखे न छोड़ने की शपथ ली। क्लब की सीमा चंदोलिया, पदमा बाबेल, नीता शर्मा, ममता सेठी, छाया कोठारी, सीमा गोधा, मोहिनी अग्रवाल, सरिता पोखरना, प्रीति जैन सभी ने उत्साह पूर्वक प्रोग्राम का आनंद लिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES