तिलकनगर माहेश्वरी सेत्रिय सभा का दीपावली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह 15 नवंबर को

स्मार्ट हलचल|तिलकनगर माहेश्वरी क्षेत्रीय सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक कुवाड़ा स्थित तेजाजी मंदिर में अध्यक्ष अशोक तुर्किया के सानिध्य में आयोजित हुईसचिव सुशील बांगड़ ने बताया कि रविवार, 15 नवंबर 2026 को तिलकनगर क्षेत्र में निवासरत माहेश्वरी परिवारों का सामूहिक दीपावली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।समारोह में क्षेत्र में निवासरत 75 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा। साथ ही पिछले दो वर्षों में सीए, सीएफए, डॉक्टर, इंजीनियर, सीएस, आईएएस, आईपीएस एवं आरएएस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएं उत्तीर्ण करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी जाएंगी।

तिलकनगर क्षेत्रीय सभा महिला मण्डल एवं युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में दोपहर 3 बजे से खेलकूद एवं विभिन्न सामूहिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर भीलवाड़ा शहर व नगर के सभी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा

बैठक में अनिल सोमाणी, गोपाल डाड, कमलेश दरगड़ पंकज काबरा राजेश कास्ट , केदार सोमाणी, परमेश्वर पोरवाल, विजय लड्डा, अमरचंद बांगड़ रोहन पोरवाल एवं श्यामसुंदर काबरा उपस्थित रहे।

अंत में तिलक नगर क्षेत्रिय माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष अशोक तुर्किया ने सभी समाज बंधुओं को दीपावली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं सचिव सुशील बांगड़ ने आभार व्यक्त किया