Homeभीलवाड़ाडीएम ने की नगर विकास न्यास के कार्यों की स्वीकृति पर चर्चा,...

डीएम ने की नगर विकास न्यास के कार्यों की स्वीकृति पर चर्चा, कहा- सभी विकास समयबद्ध रूप से कार्यों को पूर्ण करें

(महेन्द्र नागौरी)

भीलवाड़ा /स्मार्ट हलचल/नगर विकास न्यास की ट्रस्ट बैठक बुधवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर विकास न्यास में आयोजित की गई।यूआईटी सचिव ललित गोयल ने बताया कि बैठक में भीलवाड़ा शहर के पत्रकारों, आर्किटेक्ट्स, सी.ए., सी.एस., लॉयर आदि पेशेवरों तथा राजकीय कर्मचारियों हेतु नवीन योजना तैयार किये जाने का पर विचार विमर्श किया गया।
साथ ही ई-बसों के लिये भूमि, अमृत 2.0 के अन्तर्गत उच्च जलाशयों हेतु 11 स्थानों पर भूमि, विभिन्न संस्थाओं को भूमि आवंटन किये जाने,132 केवी जी.एस.एस. हेतु भूमि आवंटनों के सम्बंध में प्रस्तावों को बैठक में शामिल किया गया तथा ग्राम आटूण में न्यास भूमि पर नवीन आवासीय योजना तैयार किए जाने का प्रस्ताव लिया गया।
न्यास क्षेत्र में राजकीय भूमियों का डिजिटल लेण्ड बैंक बनाने का प्रस्ताव रखा गया। शहर में विभिन्न स्थानों पर रह रहे घुमन्तु, बेघर व निर्धन खानाबदोश वर्गों हेतु योजना बनाने हेतु स्थल चयन हेतु प्रस्ताव लिया गया।
नवीन विकास कार्यों हेतु लगभग 30.00 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति की पुष्टि/स्वीकृति के सम्बंध में विचार किया गया।
मानसरोवर झील में फैल रही जलकुम्भी को निकालने के संदर्भ में स्थायी निराकरण के कम में वाटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट / बायोलोजिकल प्लान्ट स्थापित किये जाने के सम्बंध में चर्चा की गई।
राजीव गांधी ऑडिटोरियम भवन की रिपेयर के सम्बंध में एमबीएम युनिवर्सिटी, जोधपुर की प्राप्त रिपोर्ट अनुसार रेट्रोफिटिंग एवं अन्य कार्य कराये जाने पर चर्चा की गई।
शहर के मुख्य प्रवेश द्वारों का सौन्दर्यकरण की दृष्टि से विकास कार्य हेतु कार्य योजना बनाने पर विचार किया गया।
नगर विकास न्यास द्वारा भीलवाड़ा शहर एवं पेराफेरी क्षेत्र में एक मॉडल स्कूल, एक मॉडल चिकित्सालय तथा 5 मॉडल आंगनवाड़ी के रूप में विकसित किये जाने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।
एच.एल.बी. जोधड़ास से पालड़ी होते हुए सांगानेर मेडिकल कॉलेज तक मास्टर प्लान की 200 फीट रोड निर्माण किये जाने के सम्बंध में चर्चा की गई।
न्यास में शहर के सुनियोजित विकास हेतु 02 पद सहायक नगर नियोजक, 01 पद नगर नियोजन सहायक, 02 पद वरिष्ठ प्रारूपकार, 02 पद कनिष्ठ प्रारूपकार के नवीन पद सृजित किये जाने पर चर्चा की गई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
kedr
ankya om ji
jadhawat om ji
school ver
AD dharti Putra
logo
lalit om ji
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES