Homeभीलवाड़ादो गुटों के बीच विवाद के बाद तीन युवकों ने किया युवक...

दो गुटों के बीच विवाद के बाद तीन युवकों ने किया युवक पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल

पुनित चपलोत
भीलवाड़ा । चाकूबाजी मामलों में आये दिन चर्चा में रहने वाले लेबर कॉलोनी इलाके में बुधवार रात फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। कॉलोनी में सक्रिय दो गुटों के बीच पुराने विवाद के चलते एक गुट के तीन युवकों ने दूसरे गुट के युवक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार जांघ और हाथ में लगने से युवक लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, सरेआम चाकबाजी की घटना से कॉलोनी के बाशिंदों में दहशत फैल गई।

प्रताप नगर थाना अधिकारी गजेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि लेबर कॉलोनी में पालीवाल की दुकान के पास प्रताप नगर थाने के हिस्ट्रीशीटर प्रकाश उर्फ टेड़िया को शेरू, गुलशेर व सतीश नामक युवकों से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद इन युवकों ने प्रकाश पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार प्रकाश की जांघ ओर हाथ में लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। उधर, दूसरी और चाकूबाजी की इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल है। नरूका ने बताया कि दोनों ही पक्ष आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। इनके खिलाफ पूर्व में भी केस दर्ज हैं। नरूका का कहना है कि पीडित पक्ष से रिपोर्ट ली जा रही है। वहीं आरोपितों की तलाश शुरु कर दी गई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES