शादी समारोह में दो गुटों में हुआ झगड़ा, आठ लोग घायल

शादी समारोह में दो गुटों में हुआ झगड़ा, आठ लोग घायल
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती सोलंकिया का खेड़ा गांव में शादी समारोह में उसे समय बवाल हो गया, जब शादी समारोह में एक ही पक्ष के दो गुटों में आपस में झगड़ा हो गया, झगड़े के दौरान लाठी, भाटा, कुर्सियों से एक दूसरे पर हमला किया, इस हमले में एक ही गुट के आठ लोग घायल हो गए, जिनका चिकित्सालय में उपचार किया गया, वहीं गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया सूचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची । सोलंकिया का खेड़ा निवासी देवराज ने जानकारी दी की उनके यहां भाणजी की शादी थी, भोजन होने के बाद बारात जा चुकी थी, परिवार जन भोजन कर रहे हैं, इसी दौरान भाणजी के गांव भारजी का खेड़ा से आये उनके परिवार के कुछ लोगों ने ईट पत्थरों व कुर्सियों से हमला कर दिया । जिसमे सोलंकिया का खेड़ा निवासी बालू सिंह पिता विजय सिंह राजपूत उम्र 65 वर्ष, देवराज सिंह पिता नारायण सिंह उम्र 40 वर्ष, मदन सिंह पिता रतन सिंह उम्र 30 वर्ष, चंदन सिंह पिता बालू सिंह उम्र 25 वर्ष, गोविंद सिंह पिता कालू सिंह उम्र 20 वर्ष, देवराज सिंह पिता श्रवण सिंह उम्र 35 वर्ष व ईटावा निवासी कालू सिंह पिता सत्तू सिंह उम्र 30 वर्ष घायल हो गया, जिनका सवाईपुर चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया, जहां से देवराज सिंह पिता नारायण सिंह व चंदन सिंह पिता बालू सिंह को भीलवाड़ा रेफर किया गया । गोपाल सिंह पिता धनराज सिंह राजपूत उम्र 45 वर्ष निवासी गोविंदपुरा, मांडलगढ़ को परिजन भीलवाड़ा ले गये । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।।