Homeभीलवाड़ादो किशोरों को टक्कर मारने वाली फॉरच्यूनर को सुभाष नगर थाने के...

दो किशोरों को टक्कर मारने वाली फॉरच्यूनर को सुभाष नगर थाने के बाहर लगाई आग,फॉरच्यूनर जलकर हुई राख, स्कूटी से आये थे दो युवक

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा । रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर दो किशोरों को टक्कर मारने वाली फॉरच्यूनर को स्कूटी से आये दो अज्ञात युवकों ने आग के हवाले कर दिया। आग से यह वाहन पूरी तरह जल गया। घटना सुभाषनगर थाने के बाहर मंगलवार देर रात हुई। बता दें कि इस फॉरच्यूनर को एक्सीडेंट के बाद पुलिस थाने ले आई थी, जिसे थाने के बाहर खड़ा करवाया गया था। सुभाषनगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुवाड़ा क्षेत्र स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर मंगलवार देर शाम करीब 7.30 बजे एक तेज रफ्तार फॉरच्यूनर गाड़ी ने बाइक सवार कुवाड़ा रोड़ निवासी कृष्णा कोली 14 व ललित कोली 14 को टक्कर मार दी। हादसे में ये दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने फॉरच्यूनर में जमकर तोडफ़ोड़ की। साथ ही पुलिस के समक्ष आरोप लगाये कि फॉरच्यूनर में करीब आधा दर्जन लडक़े-लड़कियां थी। ये लोग नशे में थे। पुलिस ने फॉरच्यूनर को जब्त कर सुभाषनगर थाने के बाहर खड़ा करवा दिया। उधर, मंगलवार बुधवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे के आस पास थाने के बाहर खड़ी इस फॉरच्यूनर को अज्ञात लोगों ने फूंक दिया। इससे यह वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुलिस सूत्रों की माने तो सीसी टीवी फुटेज में दो संदिग्ध आगजनी के बाद भागते नजर आ रहे हैं, जो स्कूटी पर सवार थे। पुलिस आगजनी करने वालों तक पहुंचने के लिए सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES