डॉक्टर से फिरौती मांगने के मामले में 15,000 रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भीलवाड़ा । संगठित अपराध में शामिल मुख्य अपराधियों को शरण देने और छिपाने वाला ₹15,000 के इनामी आरोपी सतुलाल माली को सुभाषनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में संलिप्त 6 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। यह कार्रवाई सागर राणा (IPS), पुलिस अधीक्षक, जिला भीलवाड़ा के आदेशानुसार, पारस मल जैन (RPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन एवं हरजीराम (RPS), पुलिस उप अधीक्षक (वृत्त सदर) के निकटतम सुपरविजन में कैलाश कुमार विश्नोई (पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी सुभाषनगर) व साइबर सेल की टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस के अनुसार 17.02.2026
​प्रार्थी अभिषेक पंवार (उम्र 44 साल), निवासी 4 एन 1 आरसी व्यास कॉलोनी, भीलवाड़ा डॉक्टर (प्रार्थी) के मोबाइल नंबर पर अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप और ऑडियो मैसेज भेजकर बदनाम करने व वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई और 90 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की । अनुसंधान के दौरान सामने आया कि इस संगठित अपराध को अंजाम देने वाले इनामी वांछित आरोपी सिकन्दर उर्फ लोटरी को आरोपी सतुलाल माली निवासी वार्ड 41 पथिक नगर भीलवाड़ा ने जानबूझकर आश्रय दिया और छुपाया। सतुलाल के फरार होने पर उस पर ₹15,000 का इनाम घोषित किया गया था, जिसे साइबर सेल की तकनीकी मदद से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी एक आदतन और गंभीर किस्म का अपराधी है,जिस पर पूर्व में कई मामले दर्ज है।