Homeभरतपुरडॉक्टरों ने पकोड़े तलकर जताया विरोध, अस्पताल में मरीज परेशान, राज्य सेवा...

डॉक्टरों ने पकोड़े तलकर जताया विरोध, अस्पताल में मरीज परेशान, राज्य सेवा नियम लागू करने की मांग

रितिक मेहता
डूंगरपुर, स्मार्ट हलचल। मेडिकल अस्पताल में राजमेस से जुड़े डॉक्टर शनिवार को छठे दिन भी हड़ताल पर रहे। डॉक्टरों के ड्यूटी पर नहीं आने से अस्पताल में मरीजों को परेशानी हुई। वहीं, डॉक्टरों ने डाइंग कैडर के विरोध में धरना स्थल पर पकोड़े तलकर अपना विरोध जताया। राजमेस से जुड़े डॉक्टर सरकार से राज्य सेवा नियम को लागू करने की मांग कर रहे हैं। डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में राजमेस से जुड़े डॉक्टर 6 दिनों से हड़ताल पर हैं। ये डॉक्टर डाइंग कैडर का विरोध कर रहे हैं। वहीं, राज्य सेवा नियम को लागू करने की मांग कर रहे हैं। अस्पताल में 80 डॉक्टरों के हड़ताल पर उतरने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के नहीं होने से मरीजों की दिक्कते हो रही हैं। हड़ताल के छठे दिन राजमेस के डॉक्टर्स ने धरना स्थल पर डाइंग कैडर के विरोध में डाइंग केडर पकोड़ा स्टॉल लगाकर पकोड़े तलते हुए अपना विरोध जताया। डॉक्टरों ने सरकार के खिलाफ जामकर नारेबाजी की। डॉ. प्रभाष भावसार ने बताया 6 दिनों बाद भी सरकार की ओर से उनकी मांग पूरी नहीं होने से सरकार की मंशा साफ दिखाई दे रही है। सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करेगी और उनका प्रदेशभर में आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, आईएमआई के डॉक्टरों ने भी हड़ताल की चेतावनी दी है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES