नारायणपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डोडिया गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

बानसूर।स्मार्ट हलचल|नारायणपुर थाना पुलिस ने नकबजनी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर डोडिया गैंग का पर्दाफाश कर गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।वृताधिकारी मेघा गोयल ने बताया कि आरोपियों ने 21 अप्रैल को विजयपुरा स्थित एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त एक नकब, एक पलास और दो फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस नें दौसा जिले के रहने वाले राकेश उर्फ लल्लू, भीमसिंह उर्फ लुच्चा हरकेश उर्फ मठानी कों गिरफ्तार कर अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैं। आरोपी भीम सिंह के खिलाफ पूर्व में विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।