Homeभीलवाड़ादो बच्चो की मां ने किया सुसाइड, थोड़े दिन पहले भी काटी...

दो बच्चो की मां ने किया सुसाइड, थोड़े दिन पहले भी काटी थी हाथ की नस, हजारों फॉलोअर्स के साथ सोशल मीडिया पर थी एक्टिव

पुनित चपलोत
भीलवाड़ा । भीलवाड़ा में एक महिला ने रविवार शाम फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला का पति ऑटो ड्राइवर है। परिवार में 16 साल का बेटा और 15 साल की बेटी है। महिला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी। उसके 26 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स है और उसे रील्स बनाने का बहुत शौक था। पुर थाना प्रभारी जय सुलतान ने बताया- थाना इलाके के मंगलपुरा गांव में कैलाश खटीक के मकान में परिवार के साथ किराए पर रहने वाली महिला रेखा उर्फ प्रियंका चौधरी (37) ने रविवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए है,पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूछताछ में पता चला कि महिला 16 साल पहले महाराष्ट्र में किसी होटल में काम करती थी। उसने भीलवाड़ा निवासी रामदयाल जाट (38) से लव मैरिज की थी। रामदयाल भीलवाड़ा में ऑटो चलाता है। 16 साल से महिला भीलवाड़ा में रामदयाल के साथ रह रही थी। उसे 16 साल का बेटा कृष्णा और 15 साल की बेटी हेमा है। परिवार से पूछताछ में सामने आया कि घटना के वक्त रेखा और उसकी बेटी ही घर पर थे ।बेटा स्कूल गया था और पति ऑटो चलाने। बेटी ने मां को कमरा बंद करते देखा तो वह अपने भाई को स्कूल से बुलाने गई फिर जब वापस लौटी तो मां को फंदे से लटके देखा तो दोनों बच्चे चीखने पुकारने लगे। बच्चो की चीख सुनकर पड़ोसी भी जमा हो गए। पड़ोसियों के सहयोग से शव फंदे से उतारा। पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो शव फर्श पर था।

addtext com MDcwNTM5Nzk2

2006 में महाराष्ट्र में हुई थी दोनो की जान पहचान

रामदयाल ने बताया- रेखा से जान-पहचान 2006 में महाराष्ट्र में एक होटल में हुई थी। लव मैरिज के बाद भीलवाड़ा आ गए। पहले बिलिया और फिर मंगलपुरा में किराए से रहे। रेखा ने कभी मुझे अपने माता पिता या अपने पीहर के बारे में जानकारी नहीं दी। हेमा और कृष्णा को भी अपने ननिहाल पक्ष की कोई जानकारी नहीं है। बच्चों को उनकी मां ने अपने रिश्तेदारों के बारे में कभी नहीं बताया। पुलिस के मुताबिक परिवार को रेखा के सुसाइड के कारण की भी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

addtext com MDcwNTA0Nzg1

रील बनाने का था शौक,सोशल मीडिया पर 26 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स

रेखा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी। उसे रील्स बनाने का शौक था। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उसके 26 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बेटी हेमा रील बनाने में मां की मदद करती थी। रेखा अपनी बेटी हेमा के साथ खूब रील्स बनाती थी। रेखा को रील्स बनाने का शौक था। इंस्टाग्राम पर उसने प्रियंका चौधरी नाम से आईडी बना रखी थी।

जानकारी में सामने आया कि रेखा ने 10-15 दिन पहले हाथ की नस काट ली थी। इसकी भी कोई वजह सामने नहीं आई थी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि परिवार का माहौल ठीक था। कभी कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं सुना।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES