धनोप माता जी मन्दिर के दानपात्र से निकले 21.37 लाख रुपये

राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-स्मार्ट हलचल|धनोप-शक्तिपीठ धनोप माता जी मन्दिर के ट्रस्ट अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत और ट्रस्टियों की मौजूदगी में दानपात्र खोला गया।दानपात्र से 21 लाख 37 हजार 355 रुपये प्राप्त हुए।भक्तों की सुविधा और व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दानपात्र से प्राप्त राशि मंदिर विकास कार्यो में खर्च की जाएगी।ट्रस्ट अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत एवं सभी ट्रस्टियों की उपस्थिति में दानपात्र खोलकर राशि की गणना की गई।