महाआरती के पश्चात खोला गया अक्टूबर माह का दान पात्र, मंदिर विकास समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं की रही उपस्थिति
(रमेश चंद्र डाड)
आकोला । स्मार्ट हलचल|श्री चंवरा का हनुमान जी मंदिर में मंगलवार को दोपहर 1 बजे महाआरती के पश्चात अक्टूबर माह का दान पात्र खोला गया। इस अवसर पर मंदिर विकास समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की मौजूदगी में दान पात्र में प्राप्त राशि की गणना की गई, जिसमें कुल 1 लाख 70 हजार 66 रुपये की राशि प्राप्त हुई। दान पात्र खोलने एवं राशि की गणना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। मंदिर में आने वाले भक्त नियमित रूप से अपनी श्रद्धानुसार दान पात्र में राशि अर्पित करते हैं। यह राशि श्रद्धालुओं की हनुमान जी के प्रति अटूट आस्था, विश्वास एवं समर्पण को दर्शाती है।
इस दौरान श्री चंवरा का हनुमान जी मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष बालूराम अहीर, उपाध्यक्ष गोपाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष सुरेश बसेर, सचिव मदन सुधार, कालू सिंह चौहान, जगदीश चंद्र पोरवाल, दिनेश पोरवाल, सत्यनारायण लड्डा, लक्ष्मण सिंह, नवल पोरवाल, ताराशंकर जायसवाल एवं वंशुल टेलर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे। सभी की मौजूदगी में दान राशि की गणना का कार्य संपन्न हुआ।
मंदिर में श्रद्धालुओं की नियमित आवाजाही एवं धार्मिक आयोजनों में उनकी भागीदारी क्षेत्र में मंदिर के प्रति गहरी आस्था को दर्शाती है। दान पात्र में प्राप्त राशि श्रद्धालुओं द्वारा स्वेच्छा से हनुमान जी के चरणों में अर्पित की गई भेंट है।