फेसबुक हैंग होने पर घबराएं नहीं, ब्यावर पुलिस ने बताए आसान उपाय

 

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|सोशल मीडिया उपयोग के दौरान फेसबुक एप के हैंग होने या काम नहीं करने की स्थिति में नागरिकों को घबराने के बजाय कुछ आसान तकनीकी उपाय अपनाने की सलाह ब्यावर पुलिस ने दी है। पुलिस की ओर से जारी जागरूकता संदेश में साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई है।
पुलिस के अनुसार फेसबुक हैंग होने पर सबसे पहले इंटरनेट कनेक्शन की जांच करें। इसके बाद फेसबुक एप को फोर्स स्टॉप कर दोबारा खोलें तथा एप का कैश क्लियर करें। एप को अपडेट करने, मोबाइल को रीस्टार्ट करने और फोन में पर्याप्त स्टोरेज रखने की भी सलाह दी गई है। जरूरत पड़ने पर फेसबुक लाइट का उपयोग अथवा एप को अनइंस्टॉल कर दोबारा इंस्टॉल किया जा सकता है। साथ ही मोबाइल के एंड्रॉयड सिस्टम को अपडेट रखने तथा फेसबुक सर्वर की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।
पुलिस ने नागरिकों से साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक और सतर्क रहने की अपील की है। किसी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने की सलाह दी गई है। �