सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर सोपुरा चौराहे पर गुरुवार रात्रि को जोगणियां माता के दर्शन करने जा रहे, तीन दोस्तों ने अपनी दोस्त के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया, इस मामले में पुलिस ने तीनों दोस्तों को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेजा गया । थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश पिता देवकरण गुर्जर निवासी माकड़वाली, थाना कृष्णगंज, अजमेर अपने दोस्तों के साथ अजमेर से जोगणिया माता घूमने जा रहे थे, इसी दौरान शराब के नशे में आपसी बोलचाल होने पर ओमप्रकाश गुर्जर पर तीनों दोस्तों ने जानलेवा हमला कर घायल कर सोपुरा चौराहे पर बोरखेड़ा रोड़ पर छोड़ गए, जिस पर थाना बडलियास द्वारा कार्रवाई करते हुए राकेश पिता हिरा लाल जाति चोधरी उम्र 20 साल निवासी तिलोनिया थाना बॉदर सिंदरी जिला अजमेर, देवेन्द्र उर्फ देवा पिता सुखराम गुर्जर उम्र 26 साल निवासी बडगांव थना शहर थाना किशनगढ जिला अजमेर, राहुल पिता सरदार जी गुर्जर जाति गुर्जर उम्र 21 साल निवासी पाटन थाना बॉदरसिंदरी जिला अजमेर को गिरफ्तार किया गया, जिनको सोमवार को मांडलगढ़ न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों दोस्तों को जेल भेजा गया ।।
