Homeभीलवाड़ादोस्त पर छुरी से हमला करने वाला दोस्त गिरफ्तार, भेजा जेल

दोस्त पर छुरी से हमला करने वाला दोस्त गिरफ्तार, भेजा जेल

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- बड़लियास थाना कस्बे में बुधवार रात्रि को आपसी लेन-देन को लेकर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के पर छुरी से हमला कर दिया, जिसमें राहुल खटीक घायल हो गया था, इस मामले में पुलिस ने गुरुवार शाम को हमला करने वाले राजेश उर्फ राजू रेगर को गिरफ्तार किया, जिसको शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जिस पर न्यायाधीश ने जेल भेजा । एएसआई राम सिंह मीणा ने बताया कि प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की बुधवार रात्रि को बड़लियास निवासी राजेश उर्फ राजू पिता मदनलाल रैगर उम्र 31 वर्ष ने मेरे भाई राहुल पिता कालूराम खटीक उम्र 29 वर्ष पर छुरी से गले पर हमला कर दिया, वही बचाव के दौरान हाथ की दो उंगलियां भी कट गई, इस मामले में पुलिस के अनुसंधान में सामने आया कि राहुल जो राजेश उर्फ राजू से पैसे मांगता था, आपसी लेनदेन को लेकर यह विवाद हुआ था, इसमें घायल राहुल खटीक को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार करवाया गया, वही पुलिस ने गुरुवार शाम को राजेश उर्फ राजू रेगर को गिरफ्तार किया तथा घटना में काम ली गई छुरी को भी बरामद कर लिया, दोनों ही युवक पड़ोसी होने के नाते एक दूसरे के मित्र भी थे । पुलिस शुक्रवार को राजेश उर्फ राजू को न्यायालय में पेश किया, जहा से न्यायाधीश ने जेल भेजा ।
शुक्रवार को प्रकाशित खबर में भूलवश से राहुल ने राजेश उर्फ राजू पर हमला करना लिखा था, जबकि राजेश उर्फ राजू रेगर ने राहुल खटीक पर हमला किया था ।।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES