भीलवाड़ा । अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध डीएसटी भीलवाडा एवं पुर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही को अंजाम दिया है और 202.500 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जप्त कर मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे पंजाब निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया ओर एक हुण्डई वरना कार जप्त की । पुलिस इस मामले में आरोपी जसपाल सिंह रामदासीया व गुलजीत सिंह सांसी को दबोचा है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी व लोकल एवं स्पेशल एक्ट की प्रभावी कार्यवाही हेतु एएसपी मुख्यालय पारस जैन, बुधराज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाडा के निर्देशन में व मांडल वृताधिकारी राहुल जोशी के सुपरविजन में डीएसटी और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई । पुर थाना अधिकारी कन्हैया लाल ने टीम का नेतृत्व किया ।
पुलिस कार्यवाही का विवरण
दिनांक 26.03.2026 को डीएसटी भीलवाडा से कांस्टेबल रमेश ने सूचना दी कि एनएच 48 पर हमीरगढ से मांडल जाने वाली लेन पर पुर पुलिया से आगे एक संदिग्ध हुण्डई वरना कार पंजाब पासिंग जो बहुत तेजगति में होने से गाडी हाईवे के डिवाइडर से टक्करा गई है जो क्षतिग्रस्त हालात मे है, तथा मादक पदार्थ होने की संभावना है, आदि सुचना पर थानाधिकारी कन्हैया लाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यवाही की गई तथा बिना लाईसेंस व परमिट के उक्त कार मे प्लास्टिक कट्टो मे परिवहन कर रहे 202.500 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जप्त किया गया तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।
गठित पुलिस टीम
कन्हैया लाल पुर थानाधिकारी, जमना लाल पंवार स.उ.नि., कांस्टेबल रमेश डीएसटी भीलवाडा (विशेष योगदान), घीसु लाल डीएसटी, महेन्द्र कुमार थाना पुर, मनोज कुमार चालक कांस्टेबल थाना पुर,
विक्रम सिंह टीम में शामिल रहे ।
ये दोनों आरोपी पकड़े गए
जसपाल सिंह पुत्र लाभसिंह रामदासीया उम्र 35 साल निवासी खडीयाल थाना सुनाम सदर जिला संगरुर पंजाब और
गुलजीत सिंह पुत्र भूरा सिंह सांसी उम्र 30 साल निवासी जोलिया थाना भवानीगढ जिला संगरुर पंजाब को गिरफ्तार किया ।
