Homeराजस्थानजयपुरडोटासरा का मंडावर में शक्ति प्रदर्शन: दिल्ली से करौली जाते समय कार्यकर्ताओं...

डोटासरा का मंडावर में शक्ति प्रदर्शन: दिल्ली से करौली जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, गूंजे नारे

नीरज मीणा

मंडावर।स्मार्ट हलचल/राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का दिल्ली से करौली जाने के दौरान मंडावर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम और जबरदस्त जोश के कारण मंडावर का भूड़ा मोड़ पूरी तरह कांग्रेस के रंग में रंगा नजर आया। जैसे ही डोटासरा का काफिला मंडावर शहर के भूड़ा मोड़ पर पहुंचा। जहां कांग्रेस पूर्व जिला परिषद सदस्य रोशन हवलदार व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जिला अभियोग हरिकिशन लोठा के नेतृत्व मे पहले से मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ‘गोविंद डोटासरा जिंदाबाद’ और ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ के नारों के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। ​कार्यकर्ताओं ने डोटासरा को पुष्पमाला पहनाई और पारंपरिक साफा बांधकर उनका सम्मान किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर उत्साहित कार्यकर्ता झूम उठे और क्षेत्र में जमकर आतिशबाजी की गई। जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डोटासरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह प्रेम और जोश ही पार्टी की असली पूंजी है। उन्होंने आगामी चुनावी और राजनीतिक चुनौतियों के लिए सभी को एकजुट होकर मैदान में डटने का आह्वान किया। इसके बाद पूर्व विधायक हुडला के निज निवास रामकुटि उकरूंद पर दिल्ली से करौली जाते समय प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माला व साफा एवं भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। स्वागत कार्यक्रम के बाद डोटासरा का काफिला करौली के लिए रवाना हो गया। इस मौके पर रामेश्वर पंडित हिंगोटा, तारा पुजारी मंडावर, राम बनावड, ललित उप सरपंच गढ़ी, रामकिशन पीटीआई, आदित्य, महवा विधानसभा प्रभारी देशराज पहाड़िया,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महवा अध्यक्ष दिनेश पाटोली, मंडावर अध्यक्ष रामहरि मीना, मनी समलेटी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, लाजपत तंवर NSUI अध्यक्ष, सेवादल अध्यक्ष गबरूदीन समलेटी, बबलू सैनी, अशोक बैरवा पाखर सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES