Homeराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर में दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस पलटने से...

कानपुर में दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस पलटने से तीन की मौत, दो दर्जन घायल

सुनील बाजपेई
कानपुर।स्मार्ट हलचल|नशे की हालत में तेज रफ्तार से वाहन चलाना लोगों की असमय मौत का कारण लगातार बना रहा है। इसी क्रम में दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस के पलटने से तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा घायल हो गए । उन्हें यहां के हैलट हालत अस्पताल में भर्ती कराया गया है । आज मंगलवार की सुबह हुई इस घटना में 15 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। बताते हैं की घटना चालक को झपकी आ जाने की वजह से हुई। साथ ही वह नशे में भी बताया गया है।
यहां पुलिस से प्राप्त विवरण के मुताबिक बिल्हौर के अरौल थानाक्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही तीन यात्रियों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब बस दिल्ली से बिहार की तरफ जा रही थी और बिल्हौर के अरौल थानाक्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर मोड़ के पास पहुंची। भोर का समय होने के कारण संभवतः चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। हादसा इतना भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को तत्काल सीएचसी ले गई। वहीं, 15 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES