Homeअजमेर^अजमेर के आनासागर में उतारा डबल डेकर क्रूज

^अजमेर के आनासागर में उतारा डबल डेकर क्रूज

(हरिप्रसाद शर्मा)

अजमेर/स्मार्ट हलचल/अजमेर की आनासागर झील में देशी-विदेशी पर्यटकों और शहरवासियों को उभारने के लिए डबल डेकर क्रूज की शुरुआत हो गई है। देश और राजस्थान का यह पहला इलेक्ट्रिक क्रूज है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने शुक्रवार को इसका विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
नगर निगम ने इसका ठेका गीता मार्बल प्राइवेट लिमिटेड को 67 लाख रुपए सालाना में दिया है। सालाना 10 पर्सेंट बढ़ाने का प्रोसेस रखा है। इसके निर्माण में करीब 5 करोड़ रुपए खर्च हुए। प्रति व्यक्ति 300 रुपए की रेट रखी गई है। इस क्रूज को गोवा की बोट क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने बनाया है। इस क्रूज से अनासागर झील में 45 मिनट का एक राउंड होगा। इसे पार्टी या सेलिब्रेशन के लिए भी बुक कर सकेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये पूरी तरह से एयर कंडीशनर है। इसमें एक किचन के साथ महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग बाथरूम होगा। इसी फ्लोर पर डांस फ्लोर तैयार किया गया है। यहां डिस्को लाइट भी लगाई है।
इस डबल डेकर क्रूज को 2 फ्लोर में तैयार किया गया है। इस पूरे क्रूज को 8×22 मीटर में तैयार किया गया है एवं 150 लोगों की बैठने की क्षमता है ।
क्रूज का संचालन सुबह 11 से रात 11 बजे तक किया जाएगा। इसमें 150 लोगों के साथ क्रू मेंबर, कुक और कैप्टन समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। इसमें 16 सीसीटीवी और 200 के करीब लाइव जैकेट्स रखे गए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्रूज के पीछे रेस्क्यू बोट भी चलेगी। इसी जेटी के पास इसका चार्जिंग स्टेशन होगा।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES