यूपी के बुलन्दशहर कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार से लापता फूफा और भतीजे के लहुलुहान शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। दोनों की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। फूफा और भतीजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव गंगा नगर की पटरी पर मिले थे। मृतकों की पहचान सुधीर गर्ग और राजीव गर्ग के रूप में हुई है। दोनों को चाकू से कई दफा गोदा गया। शव लहूलुहान अवस्था में हैं। बुलंदशहर एसएसपी समेत जिले के आला अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी ने बताया, “थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के पास दो व्यक्तियों के शव मिले हैं। ये आपस में रिश्तेदार हैं। इनमें से एक व्यक्ति जन सुविधा केंद्र चलाते हैं। दोनों जन सुविधा केंद्र गए थे। दरअसल, दोनों को किसी को कोई दस्तावेज देना था। वहीं, इनके दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति ने ही इन्हें स्कूटी से छोड़ा था, लेकिन इसके बाद ये घर नहीं लौटे।”