पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और सामाजिक सेवा में योगदान के लिए मिला वर्चुअल सम्मान
उदयपुर।स्मार्ट हलचल|उदयपुर के वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपेश शर्मा को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय इन2 फ्यूचर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।संस्थान की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के दुबई स्थित सेवेन सीज होटल में आयोजित समारोह में डॉ. शर्मा को वर्चुअल माध्यम से यह सम्मान प्रदान किया गया।