सादुलपुर (बजरंग आचार्य )-
स्मार्ट हलचल|हसियावास डेम संघर्ष समिति का धरना बुधवार को 42वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने धरने में पहुंचकर किसानों का समर्थन किया और सभा को संबोधित किया।
पूनिया ने मांग की कि डेम किसानों की उपजाऊ जमीन पर बनाने के बजाय ‘लीलकी बीहड़’ में बनाया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से डेम की डीपीआर और सभी समझौतों को तुरंत सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही, किसानों को मिलने वाले सिंचाई और पेयजल के पानी का स्पष्ट ब्योरा साझा करने पर जोर दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और किसानों को न्याय मिलने तक यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा।