बाड़मेर के झाक निवासी किसान डॉ पंवार राज्य स्तरीय कृषक सम्मान से सम्मानित

जयपुर।स्मार्ट हलचल।सहकार सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कृषक सम्मान दिवस में बाड़मेर जिले के झाक निवासी प्रगतिशील किसान डॉ. देवाराम पंवार को सम्मानित किया गया। उन्हें राजस्थान सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक, शीर्ष सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक रणजीत सिंह चुण्डावत, भोमा राम अतिरिक्त रजिस्ट्रार (भा स वि) के कर कमलों से सम्मान प्रदान किया गया।
डॉ . पंवार जिले के एकमात्र किसान रहे जिन्हें राज्य स्तरीय मंच पर यह गौरव प्राप्त हुआ। किसान के रूप में उनकी सक्रियता, नवाचारपूर्ण कार्यशैली और कृषि क्षेत्र में निरंतर योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में राज्यभर से चयनित प्रगतिशील किसानों, पैक्स अध्यक्षों और पैक्स व्यवस्थापकों को सम्मानित किया गया। डॉ देवाराम पंवार का चयन बाड़मेर जिले के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है, क्योंकि एकमात्र किसान के रूप में उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ।
यह आयोजन सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के गठन के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक आयोजित सहकार सप्ताह के अंतर्गत किया गया।