Homeराजस्थानअलवरडॉ सुरेश चतुर्वेदी को मिला साहित्य मनीषी अवार्ड

डॉ सुरेश चतुर्वेदी को मिला साहित्य मनीषी अवार्ड

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|कस्बा सूरौठ निवासी साहित्यकार एवं आयुर्वेद विभाग के रिटायर्ड उपनिदेशक डॉ सुरेश चतुर्वेदी को साहित्य मनीषी अवार्ड से नवाजा गया है।
राजस्थान जन सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में भरतपुर संभाग मुख्यालय पर एक मैरिज होम में आयोजित साहित्यकारों के महासंगम कार्यक्रम में सूरौठ निवासी डॉ चतुर्वेदी को साहित्य मनीषी उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में “लोहागढ़ साहित्य सुमन” साझा संकलन का विमोचन भी किया। राजस्थान जन सांस्कृतिक परिषद के पदाधिकारी वेद प्रकाश ‘वेद’, राजेंद्र अनुरागी, श्याम सिंह जघीना, डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता, लोकेश सिंघल, डॉ रामदास शर्मा एवं निर्मल औदिच्य ने डॉ सुरेश चतुर्वेदी को साफा, माला, दुपट्टा, पुस्तक, श्री गणेश प्रतिमा एवं प्रतीक चिन्ह देकर साहित्य मनीषी अवार्ड से सम्मानित किया। डॉ चतुर्वेदी को यह पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में अर्जित की गई उपलब्धियों के लिए दिया गया है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES