Homeराज्यउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार ने कानपुर में ली ड्राइवर और किन्नर की जान,दो गंभीर...

तेज रफ्तार ने कानपुर में ली ड्राइवर और किन्नर की जान,दो गंभीर घायल

तेज रफ्तार ने कानपुर में ली ड्राइवर और किन्नर की जान,दो गंभीर घायल

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल/तेज रफ्तार से वाहन चलाने की आदत लोगों को असमय मौत का शिकार बनाने में लगातार सफल है। इसी क्रम में उसने चालक के साथ ही एक किन्नर की भी जान ले ली जबकि दूसरा किन्नर और उसका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डंपर और कार में आमने-सामने की जोरदार टक्कर में यह घटना क्षेत्र के हरबसपुर गांव के पास हुई। हादसे में कार सवार एक किन्नर और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा किन्नर गंभीर रूप से घायल है।
एसीपी घाटमपुर रंजीत कुमार ने बताया कि बिधनू हरबसपुर के सामने तेज रफ्तार कार और डंपर में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार किन्नर अर्रा बिनगवां नौबस्ता निवासी सिमरन (45), ड्राइवर आकाश शुक्ला (26) और मनीषा (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस और पब्लिक ने कड़ी मशक्कत से तीनों को कार से बाहर निकाला और बिधनू सीएचसी ले गए। जहां पर सिमरन और ड्राइवर आकाश को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि किन्नर मनीषा वह एक अन्य हालत गंभीर होने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही बिधनू फिर हैलट में कई किन्नर पहुंचे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES