शिव लाल जांगिड़
लाडपुरा ।स्मार्ट हलचल|कस्बे सहित क्षेत्र के अमरतिया, चित्तौड़िया, फुल जी की खेड़ी, श्यामगढ़, टहला का झोपड़ा और टहला आदि गांवों में बुधवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह से ही छाए सर्द हवाओं के बीच हुई बूंदाबांदी ने जनजीवन को प्रभावित किया। क्षेत्र में सुबह से ही काले बादल एवं तेज हवा की लहरों ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया। देखते ही देखते तेज बारिश एवं बादल की गर्जना के साथ कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश ने किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचा दिया। तेज बारिश और हवाओं से गेहूं, चना, सरसों, की फसलों में बारिश के बीच नुकसान हुआ। गलन भरी सर्दी के कारण ग्रामीण दिन भर ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। गांव की चौपालों, चाय की थड़ियों और होटलों पर लोग अलाव तापकर सर्दी से बचाव करते देखे गए।

