डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह आएंगे भीलवाड़ा, होगा भव्य स्वागत

भीलवाड़ा। डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी जयपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यवीर सिंह (पूर्व पुलिस महानिरीक्षक) गुरुवार को सुबह 11 बजे भीलवाड़ा पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर सोसायटी पदाधिकारियों व समाजजनों में उत्साह का माहौल है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भीलवाड़ा पहुंचने पर जिले की सीमा में प्रवेश करते ही उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात वे भीलवाड़ा जिला मुख्यालय सोसायटी के जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग पर बढ़ रहे अत्याचारों सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा।

सत्यवीर सिंह अपने दौरे के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारियों से भी जिले में बढ़ते दलित अत्याचार के मसलों पर चर्चा करेंगे।

डॉ अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष सोहन लाल भोजपुरिया ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में समाजहित से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।