Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़नशा जीवन का नाश है: एएसआई सूरज कुमार

नशा जीवन का नाश है: एएसआई सूरज कुमार

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|डॉ. भीमराव अंबेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय निम्बाहेड़ा में नई किरण नशा मुक्ति अभियान एवं राजस्थान राज्य महिला नीति 2021 के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्ति एवं यातायात सुरक्षा पर विशेष व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कोतवाली थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार ने अपने मुख्य वक्तव्य में नशे से बढ़ती हुई आपराधिक प्रवृत्ति पर विचार व्यक्त करते हुए छात्रों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने यातायात से जुड़ी जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि तेज गति से वाहन ना चलाए, दो पहिया वाहन धारक हेलमेट का प्रयोग करें, बाइक पर दो व्यक्तियों के सिवा तीसरा व्यक्ति ना बैठे। चार पहिया वाहन धारक सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। बिना नंबरों के वाहन ना चलाएं, वाहनों के शीशे पर ब्लैक फिल्म ना लगवाएं। शराब पीकर वाहन ना चलाएं। यातायात के नियमों का पालन करें। उनके द्वारा समाज में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए महाविद्यालय परिवार द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. भगवान साहू द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन नई किरण नशा मुक्ति प्रभारी डॉ. नीलम सेठी ने किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. देवाराम, डॉ. शिल्पा नागोरी, उदयराम अहीर, डॉ. शेरबानो उपस्थित थे। राजस्थान राज्य महिला नीति सदस्य मुस्कान मंसूरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES