आकोला (रमेश चंद्र डाड)
स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बिट्ठलपुरा में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समिति, माण्डलगढ़ के निर्देशन में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, उससे होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान तथा नशे से दूर रहने के लिए कानूनी एवं सामाजिक जागरूकता की जानकारी दी गई। इस दौरान पीएलवी कमलेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाते हुए जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अनीता वैष्णव ने की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार, शंभूलाल उकाला, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
