भीलवाडा डीएसटी एवं गंगापुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 40 किलो 980 ग्राम अफीम डोडा चुरा व अल्टो कार जब्त, एक आरोपी गिरफतार

गंगापुर – पुलिस अधीक्षक भीलवाडा धर्मेन्द्र सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये गये अभियान में बुद्धराज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व सुदर्शन पालीवाल वृताधिकारी गंगापुर के सुपरवीजन में टीम लीलाधर मालवीय थानाधिकारी गंगापुर के नेतत्व में गठित टीम एवं भीलवाडा डीएसटी टीम द्वारा दिनांक 20 मार्च को सरगांव से गुढा रोड पर नाकाबंदी के दौरान अल्टो कार में रखा हुआ अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा कुल वजन 40 किलो 980 ग्राम व अल्टो कार को जब्त किया गया। डीएसटी टीम भीलवाडा व गंगापुर थाना पुलिस ने सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए ग्राम सरगांव से गुढा की तरफ जाने वाले रोड पर नारायण पिता हिरा लाल जाति जाट उम्र 24 साल निवासी हडमतियां पुलिस थाना कपासन जिला चितौड़गढ़ के कब्जे शुदा वाहन अल्टो कार में अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा कुल वजन 40 किलो 980 ग्राम जब्त किया गया। आरोपी नारायण जाट ने मौके से फरार हुए आरोपी का नाम पुरण भील पिता मांगी लाल निवासी हडमतियां थाना कपासन जिला चितौड़गढ़ होना बताया। मामला एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। मामले में शेष आरोपी की तलाश एवं अवैध डोडा चुरा खरीद फरोख्त के संबंध में आरोपी नारायण जाट से गहनता पुर्वक अनुसंधान किया जा रहा है।

पुलिस की इस टीम ने की कार्रवाई

लीलाधर मालवीय थानाधिकारी गंगापुर, अशोक सहायक उप निरीक्षक डीएसटी टीम, कांस्टेबल गोपाल राम, कन्हैयालाल, कमल, शंकरलाल डीएसटी टीम भीलवाडा, रामनिवास, सुरेश कुमार, रवि कुमार, सुरेन्द्र कुमार, अनिल कुमार थाना गंगापुर ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।