डीएसटी व बड़लियास पुलिस की अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई, अफीम दुध के साथ तीन गिरफ्तार, कार जप्त

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर चौकी के बाहर शनिवार मध्यरात्रि को जिला स्पेशल टीम व बड़लियास पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से अवैध अफीम के दूध साथ तीन जनों को गिरफ्तार कर कार को जप्त किया । थाना प्रभारी मन्नीराम चोयल ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ धरपकड़ अभियान के तहत शनिवार मध्यरात्रि को डीएसटी टीम में सूचना दी की एक संदिग्ध कार सवाईपुर की तरफ आ रही, इस पर पुलिस ने सवाईपुर चौकी के बाहर नाकाबंदी लगाई, इस दौरान मांडलगढ़ की तरफ से आई एक कार को रुकवाकर, उसकी तलाशी ली तो उसमें 266 ग्राम अफीम का दूध मिला, इस पर पुलिस ने अफीम के दूध के साथ फुलिया कला थाना क्षेत्र के रमेश पिता भवर खाती उम्र 28 वर्ष निवासी कनेछन कला, नारायण पिता सोनाथ गुर्जर उम्र 36 वर्ष निवासी श्रीनगर, अरनिया घोड़ा व जगदीश पिता रामदेव गुर्जर उम्र 30 वर्ष निवासी आमली कालू सिंह को गिरफ्तार कर कार को जप्त किया । वहीं प्रकरण दर्ज कर जांच बिगोद थाना प्रभारी जय सुल्तान को सौपी ।।

ये रही पुलिस की टीम – थाना प्रभारी मुनीराम चोयल, कांस्टेबल विनोद कुमार गढ़वाल, राजेंद्र कुमार मीणा, अशोक कुमार, संदीप कुमार, श्रवण कुमार, डीएसटी कांस्टेबल मुकेश कुमार आदि शामिल थे ।।