भीलवाड़ा । भीलवाडा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड के लिए बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया इसके लिए विशेष अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट के वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु अन्र्तराज्य एवं राज्य स्तरीय 10 विशेष टीमों का किया । अभियान के दौरान गठित टीमों द्वारा विभिन्न थानों के प्रकरणों में वांछित 28 ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है । आरोपियों में से 1 पर 15 हजार रु, 9 आरोपियों पर 10-10 हजार रूपये और 14 आरोपियों पर 5-5 हजार रु की ईनाम राशी घोषित थी । एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के तहत जिला भीलवाड़ा में लम्बी अवधि से राज्य के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों में वांछितों के खिलाफ पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आरोपियों की धरपकड़ के लिए एएसपी पारस जैन भीलवाड़ा के नेतृत्व में और राजुराम काला पुलिस निरीक्षक के पर्यवेक्षण में 10 टीमों का गठन किया और अभियान की शुरूआत की गई। जिसके तहत कुल 28 एनडीपीएस एक्ट के तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवही
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में मादक पदार्थ की वाणिज्यिक मात्रा में तस्करी एवं स्पलाई कर फरार अपराधी जो जिला भीलवाड़ा में, राजस्थान के अन्य जिलो व अन्य राज्यों में निवासरत् है, उनकी गिरफ्तारी हेतु दिनांक 18.02.2026 से विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें भीलवाडा पुलिस की 10 विशेष टीमों का गठन किया गया । सुपरविजन अधिकारी राजुराम काला पुलिस निरीक्षक को नियुक्त किया गया था। अभियान में टीमों के गोपनीय मानवीय आसूचना संकलन व तकनीकी सहयोग के लिए पर्यवेक्षणीय अधिकारी व साईबर सैल को मनोनित किया गया। उक्त अभियान के दौरान टीमों द्वारा अलग-अलग जिलों व राज्यों से कुल 28 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें से 14 पर 5-5 हजार, 9 पर 10-10 हजार, व 1 पर 15 हजार रूपये का ईनाम घोषित था। जिन्हे अभियान के दोरान गिरफतार किया गया है। उक्त अभियान निरन्तर जारी रहेगा।
पुलिस टीम में ये शामिल रहे
राजुराम काला पुलिस निरीक्षक (विशेष योगदान-गोपनीय मानवीय आसूचना संकलन), आशीष कुमार स.उ.नि., महिपाल स.उ.नि. नेतराम स.उ.नि., अर्जुन सिंह स.उ.नि., सांवरमल, धमेन्द्र सिंह स.उ.नि. उमराव अली स.उ.नि., एचसी गिरधारी, सतीश मीणा, उषाराम, जितेन्द्र सिंह, किशोर, राधेश्याम,पिन्टू कुमार, हेमन्त शामिल थे ।
