मामराज मीणा
–
-बाल मजदूरी से मुक्त कराए गए बच्चों द्वारा रामलीला का अद्भुत मंचन
-रावण दहन का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।
स्मार्ट हलचल|विराटनगर नगर पालिका क्षेत्र में स्थित बाल आश्रम में दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाल मजदूरी से मुक्त कराए गए बच्चों द्वारा रामलीला का अद्भुत मंचन किया गया और रावण दहन का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा संचालित यह आश्रम बच्चों के बचपन को फिर से लौटाने और उनकी मुस्कान को फिर से जगाने का महान कार्य कर रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व पर इन बच्चों का आत्मविश्वास और उनकी प्रतिभा देखकर हम सभी अभिभूत हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान पुलिस अधीक्षक,जिला कोटपूतली-बहरोड़ देवेन्द्र कुमार विश्नोई IPS ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उनका आगमन बाल आश्रम परिवार के लिए गौरव का क्षण था।


