Homeराजस्थानकोटाEAR प्रतिनिधिमंडल का मलेशिया दौरा, निर्यात व पर्यटन को वैश्विक मंच

EAR प्रतिनिधिमंडल का मलेशिया दौरा, निर्यात व पर्यटन को वैश्विक मंच

Published on

“ अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और संस्थागत सहयोग समय की आवश्यकता” — वी. के. जेटली
कोटा का निर्यात बढ़ाकर 5 हजार करोड़ करने की रणनीति पर विदेश में विमर्श
वैश्विक साझेदारी से उद्योगों को नई उड़ान मिले — — वी. के. जेटली

कोटा/कुआलालंपुर।स्मार्ट हलचल|इम्प्लॉयर एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (EAR) के ग्लोबल टूर के अंतर्गत वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया दौरे के दौरान भारत–मलेशिया औद्योगिक सहयोग को नई गति देने पर उच्चस्तरीय मंथन किया। प्रतिनिधिमंडल ने कुआलालंपुर स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों से भेंट कर निवेश, निर्यात विस्तार और संस्थागत साझेदारी के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में कुआलालंपुर स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारी प्रथम सचिव राजेश एच. मनियिल तथा द्वितीय सचिव (श्रम) आर. एस. चौहान उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल में इम्प्लॉयर एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (EAR) के मुख्य सलहाकार व करेजियस कम्युनिटी फाउंडेशन के चेयरमैन वी. के. जेटली, मुख्य सलाहकार डॉ. ए. के. जैन, अध्यक्ष एन. के. जैन तथा वरिष्ठ सदस्य किशन पोद्दार शामिल थे।
बैठक के दौरान नवीकरणीय ऊर्जा एवं सौर विनिर्माण, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी एवं ईवी चार्जिंग अवसंरचना, नॉन-वोवन फैब्रिक, टेक्सटाइल एवं तकनीकी वस्त्र, सीमेंट एवं अवसंरचना सामग्री, रीसाइक्लिंग एवं परिपत्र अर्थव्यवस्था, स्विचगियर एवं विद्युत प्रणालियाँ, ईपीसी परियोजनाएँ तथा कुशल कार्यबल विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से विचार किया गया।
डॉ. ए. के. जैन ने मलेशिया की ASEAN क्षेत्र में विनिर्माण एवं निर्यात हब के रूप में रणनीतिक भूमिका को रेखांकित करते हुए स्वच्छ ऊर्जा, उन्नत विद्युत उपकरण निर्माण तथा ईवी अवसंरचना में साझेदारी की व्यापक संभावनाएं बताईं।
वी. के. जेटली ने विशेष रूप से कोटा को केंद्र में रखते हुए कहा कि वर्तमान में कोटा का निर्यात लगभग 1,000 करोड़ रुपये के आसपास है, जिसमें धनिया, स्टोन, कोटा डोरिया सहित अन्य उत्पादों की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुनियोजित रणनीति और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के माध्यम से अगले पांच वर्षों में कोटा का निर्यात 5,000 करोड़ रुपये के पार ले जाया जा सकता है।
जेटली ने यह भी कहा कि कोटा अब शिक्षा नगरी के साथ-साथ तेजी से पर्यटन सिटी के रूप में उभर रहा है। चंबल रिवर फ्रंट, चंबल सफारी, गडेरिया महादेव सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित कर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाया जा सकता है।
चर्चा के दौरान राजस्थान के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों पर भी विमर्श हुआ, जिनमें भीलवाड़ा का वस्त्र एवं यार्न उद्योग, चित्तौड़गढ़ का सीमेंट एवं उर्वरक उत्पादन, उदयपुर का फॉस्फेट, अलवर का रासायनिक उद्योग, किशनगढ़ का पावरलूम एवं टेक्सटाइल पार्क, श्रीगंगानगर का चीनी उद्योग, भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) के वृहद उद्योग तथा जयपुर, अलवर और जोधपुर में प्रस्तावित सेमीकंडक्टर परियोजनाएं शामिल रहीं।
किशन पोद्दार ने क्षेत्र-विशिष्ट सहयोग मॉडल और सप्लाई चेन एकीकरण की रूपरेखा प्रस्तुत की। भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने EAR प्रतिनिधिमंडल की पहल की सराहना करते हुए व्यापार, प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान और कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग का आश्वासन दिया।

Latest articles

गलत का विरोध खुल कर कीजिए चाहे राजनीति हो या समाज: रितीक शर्मा

राजस्थान।स्मार्ट हलचल|राजनीति हो या समाज, गलत का विरोध खुलकर करना चाहिए। रितिक शर्मा ने...

बीकानेर–मेडता रोड–डिगाना खंड में बड़ी परियोजना: समपार फाटक संख्या 99A पर बनेगा RUB, 25 फरवरी को 12 घंटे का ब्लॉक; दो प्रमुख...

एजाज़ अहमद उस्मानी जोधपुर, 24 फरवरी 2026।स्मार्ट हलचल|जोधपुर मंडल के अंतर्गत बीकानेर–मेडता रोड–डिगाना (BKN–MTDB–DNA) रेल...

ग्रामीण रूटों पर रोडवेज का ब्रेक, पीपाड़–बोरुंदा–मेड़ता के यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

एजाज़ अहमद उस्मानी स्मार्ट हलचल|राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) द्वारा जोधपुर से पीपाड़, बोरुंदा...

रमज़ानुल मुबारक: रहमत, मग़फिरत और बरकतों का अज़ीम महीना

एजाज़ अहमद उस्मानी। स्मार्ट हलचल|रमज़ानुल मुबारक इस्लामी साल का सबसे पवित्र, मुबारक और रहमतों से...

More like this

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिमलिया द्वारा किसानों के मुआवजा को लेकर सौपा ज्ञापन

इंजीनियर रवि मीणा कोटा :स्मार्ट हलचल|बेमौसम बरसात से दीगोद सिमलिया क्षेत्र में किसानों के फसल...

रामायण के प्रसंगों से प्रशिक्षार्थियों ने दिया जीवन मूल्यों का संदेश

भारतीय ज्ञान परंपरा में ‘रामायण’ विषयक द्विदिवसीय संगोष्ठी का समापन प्रशिक्षार्थियों ने मंचन से साकार...

दो घरों में बकरियां चोरी, थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट

लाखेरी - स्मार्ट हलचल|उपखंड क्षेत्र के देईखेड़ा थाना क्षेत्र के चहिचा गांव में अज्ञात...