सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
भीलवाड़ा । जिले के हलेड़ गांव में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई ईको कार और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई । हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई वही मौके पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई । मृतक की पहचान प्रहलाद रेगर (18 वर्ष) पुत्र गोदु रेगर, निवासी गेंदलिया के रूप में हुई है। हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां उनका उपचार जारी है । वही मृतक के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में आवश्यक कार्यवाही हेतु रखवाया । फिलहाल पुलिस मौके हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
