ओम जैन
शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|हिन्दुस्तान जिंक के सखी कार्यक्रम के साथ इतनी सारी महिलाऐं जुड़ी हुई है जो स्वयं को आर्थिक रूप से संपन्न कर रही है किसी भी महिला को कोई भी निर्णय करने के लिए या कोई भी कार्य करने के लिए बहुत आवश्यक है की उसका समाज में योगदान हो, वो तभी संभव है जब आप खुद आर्थिक रूप से सक्षम है। यह बात अतिक्ति पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने हिन्दुस्तान जिंक चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर, मंजरी फाउंडेशन एंव सखी संगम समिति द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित सखी उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने महिलाओं को सरकारी योजनाओं एवं महिला सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में चंदेरिया स्मेल्टिंग काॅम्पलेक्स के लोकेशन हेड आलोक रंजन ने कहा कि वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल एवं हिन्दुस्तान जिंक की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल का समाज एवं विशेष रूप से महिला सशक्तिरण पर मुख्य रूप से फोकस है। 2019 में शुरू किया गया सखी कार्यक्रम वर्तमान में महिला सशक्तिरण का बडा उदाहरण है जिससे 3 हजार से अधिक महिलाएं जुड़कर स्वयं और परिवार को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम की विशिष्ठ अतिथी निवर्तमान प्रधान देवेन्द्र कंवर ने कहा कि कार्यक्रम से इतनी सारी सशक्त महिलाओं को जुड़ते देखना बहुत अच्छा लग रहा है। आप सभी को मेरी सलाह है कि दृढ़ रहें और अधिक महिलाओं को प्रेरित करते रहें।
सुबह से आयोजित सखी उत्सव में मटकी रेस, रस्सा कस्सी, खेलों का आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं ने बढचढकर हिस्सा लिया। फिर राजस्थानी गीतो पर नृत्य, महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम का आयोजन सी.एस.आर कार्यक्रम के अन्तर्गत किया गया, जिसमें 1800 से अधिक ‘सखी‘ ग्रामीण महिलाओं, महिला कर्मचारियों एवं जिंक परिवार की सदस्यों ने बढ़ चढ़कर परिवार, समाज और देश को सशक्त करने का प्रण लिया।
खेल प्रतियोगिता प्रतिभागी तथा विजेता महिलाओं को पुरस्कार वितरीत किये गये।
सखी उत्सव में सखी फेडरेशन की मैनेजर अर्पिता व्यास ने परियोजना की वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सखी संगम समिति फेडरेशन का कुल कोष आज 1 करोड़ 22 लाख रुपये का हो चुका है। सबसे गर्व की बात है कि सदस्य बहनों को अब तक वितरित ऋण की कुल राशि 4 करोड़ 75 लाख रुपये है। समारोह में महिलाओं ने चंदेरिया स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स हिन्दुस्तान जिंक द्वारा किये जा रहे कार्याे की प्रशंसा करते हुए भविष्य में और भी सामाजिक एवं औद्योगिक विकास की योजनाओं की मांग एवं उसमें सहयोग का प्रस्ताव पारित किया।
कार्यक्रम में नगरी सरपंच देवकिशन रेगर, सरपंच रोलाहेडा गोवर्धन सालवी, चैगावडी सरपंच बहादुर सिंह, सतपुडा सरपंच प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह, देवरी सरपंच मांगी लाल डांगी, जिंक लेडिज क्लब से सोनल सुराणा, प्ररेणा मुखर्जी, भाग्या कनन, गुर्जर खेड़ा से कमला देवी, प्रतिरोध फाउण्डेशन से सुमन चैहान, आसीडीएस विभाग से पुजा साहु हेड सीएसआर सुदंर राज, सीएसओ जी मलेशम, डिप्टी सीएसआर हेड योगेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
