Homeभीलवाड़ाजहाजपुर के इतिहास मे पहली बार किसी शिक्षा मंत्री ने किया बोर्ड...

जहाजपुर के इतिहास मे पहली बार किसी शिक्षा मंत्री ने किया बोर्ड का परिणाम घोषित

स्मार्ट हलचल|राजस्थान के शिक्षा इतिहास में शुक्रवार, 30 मई 2025 का दिन एक ऐतिहासिक पल लेकर आया है। पहली बार राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर जहाजपुर से प्रदेश की कक्षा पांचवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया। यह गौरवशाली क्षण दोपहर 12:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जहाजपुर पंचायत समिति कार्यालय से संपन्न हुआ।

जहाजपुर के लिए यह अवसर किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि यह पहली बार है जब राज्य के शिक्षा मंत्री ने भीलवाड़ा के इस कस्बे से प्रदेश स्तर की घोषणा का मंच चुना। इस दौरान शिक्षा मंत्री प्रेस को भी संबोधित किया और प्रदेशभर के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद किया।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जहाजपुर से वर्चुअली जुड़कर परिणाम की घोषणा की। उन्होंने इसे ‘एक परीक्षा का परिणाम नहीं, बल्कि लाखों बच्चों की मेहनत, लगन और जिज्ञासा की पहचान’ कहा। जहां एक ओर 12,96,495 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए, वहीं 31550 विद्यार्थियों को पूरक श्रेणी में रखा गया है, जिनकी परीक्षा अगस्त 2025 में होगी। 13 लाख से अधिक परीक्षार्थियों में से करीब 97.5% बच्चों ने सफलता की सीढ़ी चढ़ी है। इस बार लड़कियों ने फिर से बाज़ी मारी है। जहां लड़कों का परिणाम 97.29% रहा, वहीं लड़कियों ने 97.66% सफलता दर के साथ 0.37% की बढ़त बनाई – यह केवल आंकड़े नहीं, बालिकाओं की उड़ान का प्रमाण हैं।

परिणाम के बाद आयोजित एक बैठक में जब मंत्री ने अधिकारियों से पूछा कि जहाजपुर पंचायत समिति कि किस ग्राम पंचायत में नियमित रूप से सफाई होती है, तो अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। केवल एक पंचायत का नाम लिया गया, वह भी जहां सफाई तीन से चार दिन में एक बार होती है जो धरातल पर सत्य नहीं है।

मंत्री दिलावर ने कहा, “सरकार प्रत्येक पंचायत को हर महीने एक लाख रुपये सफाई व्यवस्था के लिए देती है, फिर भी सफाई का अभाव है। यह स्पष्ट लापरवाही है।” उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि जनता को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

इस महत्वपूर्ण बैठक में सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक गोपीचंद मीणा, लादू लाल पितलिया, जिला परिषद के सीईओ, प्रधान कौशल किशोर शर्मा, नगर अध्यक्ष महेंद्र सोयल, विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इसके पश्चात मंत्री मदन दिलावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फलासिया एवं पीपलून्द में आयोजित विभिन्न जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों में भाग लिया जहां उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES