हाडौली में हाफ़िज़ अब्दुल रहमान ने अदा कराई ईद उल फितर की नमाज़, मांगी अमन चैन की दुआं

 अजीम खान चिनायटा

जटनंगला/ स्मार्ट हलचल,शनिवार को मुस्लिम समाज के शांति और सद्भाव का प्रतीक ईद उल फितर का पर्व शांति पूर्ण तरीके से मनाया गया। मुस्लिम महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजीम खान चिनायटा ने बताया कि हाडौली में हाफिज अब्दुल रहमान ने सुबह 08.00 बजे ईद उल फितर की नमाज़ अदा कराई। हाफिज अब्दुल रहमान ने कहा कि ईद उल फितर का पर्व आपसी भाईचारे और शांति का प्रतीक है। ईद का पर्व दुनियाभर के मुसलमानों के द्वारा मनाया जाने वाला त्यौहार है। इस अवसर पर मुस्लिम महासभा राजस्थान के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजीम खान चिनायटा ने भी हाडौली ईदगाह में नमाज़ अदा करी। सुरक्षा इंतजाम के लिए पटवारी व पुलिस प्रशासन चाक चौबंद रहा। करीब 150-200 लोगों ने एक साथ नमाज अदा करी। इस अवसर पर हाफिज अब्दुल रहमान, अमित डागुर पटवारी,ईसुब, सोनू हाडौली,अमरदीन, दिलदार, बादशाह, सोनू, पप्पू,अजीज,बजीर, आशिक जगर, इरफान, सलीम अली, मतलूब, जुम्मा,दाऊद,रफीक आदि मौजूद रहे।