ईद की खरीदारी करने जा रहे मुस्लिम युवकों पर 50- 60 लोगो ने किया हमला, जान बचाकर युवक मंदिर में छुपे

भीलवाड़ा।  भीलवाड़ा के मांडल थाना क्षेत्र के लुहारिया गांव में जमीनी विवाद ने एक बार फिर खतरनाक मोड़ ले लिया. जानकारी के मुताबिक, कुछ युवक ईद की खरीदारी के लिए भीलवाड़ा शहर जा रहे थे तभी गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे करीब 50–60 लोगों ने उन्हें रोक लिया और अचानक हमला बोल दिया हमले से जान बचाने के लिए युवक पास ही स्थित एक मंदिर में घुस गए और वहां छिप गए. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने मंदिर के बाहर भी पत्थरबाजी की. हालांकि, मंदिर के पुजारी और वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने हिम्मत दिखाते हुए बीच-बचाव किया और हमलावरों को वहां से खदेड़ दिया ।