सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र सहित आसपास के कई गांवों में बुधवार को शीतला सप्तमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । अल सुबह महिलाएं शीतला माता की पूजा-अर्चना कर बासौड़ा का भोग लगाकर शीतला माता से परिवार की सुख-शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की । इसके बाद बड़े से लेकर बच्चे युवक, युवतियां और महिलाएं सभी अपनी अपनी टोलियां बनाकर हाथों में रंग गुलाल लेकर गांव की गलियों में निकल पड़े और जो भी मिला उसे रंग लगाकर होली का रामा श्यामा किया, छोटे बच्चों ने भी पिचकारी से एक दूसरे पर रंग बरसा कर खूब होली का मजा लिया । जगह-जगह लोगों ने डीजे लगाकर होली के गीत व भक्तिमय भजनों पर नाचे घूमने लगे । क्षेत्र में रंगों का त्यौहार होली बड़े ही आपसी प्रेम और सद्भावना के साथ मनाया गया, ओलियो के साथ पुआ पापड़ी सहित विभिन्न व्यंजनों की मान मनुहार की ।।
