कोटा।स्मार्ट हलचल।भीषण गर्मी और नौतपा के दौर में सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए ट्रांसपोर्ट कम्पनीज एसोसिएशन एवं रामतलाई ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में पुरुषोत्तम मास एकादशी पर राहगीरों के लिए सेवा अभियान आयोजित किया गया। सरोवर टॉकीज के समीप आयोजित इस जनहित कार्यक्रम में गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शीतल पेय एवं जल सेवा की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम के संयोजक राजेश मालपानी ने बताया कि बढ़ते तापमान के बीच आमजन, विशेषकर राहगीरों और श्रमिक वर्ग को राहत पहुंचाना आयोजन का प्रमुख उद्देश्य रहा। सेवा अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर ट्रांसपोर्ट कम्पनीज एसोसिएशन के संरक्षक जे.पी. शर्मा, अध्यक्ष मधुसूदन खंडेलवाल, सुंदरलाल जैन, आनंद सिंह, राजेश मालपानी, धर्मेश सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन को सामाजिक सहभागिता और मानवीय संवेदना का प्रेरक उदाहरण बताया गया।
