पंडेर:- उपतहसील पंडेर कस्बें में ब्लॉक स्तरीय एकल नारी शक्ति संगठन की बैठक आयोजित हुई। संगठन कार्यकर्ता रेखा पाराशर ने बताया कि रविवार को कस्बें में बहिना दूज के अवसर पर एकल नारी शक्ति संगठन की बैठक रखी गई। जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी मुकेश जाट रहें। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में कई एकल महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें एकल नारियों के सशक्तिकरण पर जोर दिया। बालिकाओं व महिलाओं पर हो रहें अत्याचारों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए जागरूक किया। महिलाओं को गुड टच बेड टच के बारे में विस्तार से समझाया गया। समाजसेवी मुकेश जाट ने महिलाओं को सहयोग व उनके सम्मान को बढ़ावा देने की बात कहीं। महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने व उनको सहयोग का भरोसा दिया। बैठक में एकल महिलाओं को रोजगार दिलाने पर चर्चा की। मंच संचालन संगठन की कार्यकर्ता कोषाध्यक्ष लाली धाकड़ ने किया। सभी महिलाओं को झांसी की रानी बनकर अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने के प्रेरित किया। बैठक में महिलाओं पर ही रहें यौन हिंसा व छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज उठाने व जुर्म के खिलाफ लड़ने के लिए जागरूकता होने पर विशेष जोर दिया। सभी महिलाओं को भी आपस में मिलजुल कर रहने के साथ अपने आत्म सम्मान के साथ बेहतर जीवन जीने की सलाह गई हैं। इस दौरान महिलाओं ने एकता के नारे भी लगाए। सभी एकल महिलाओं ने आपस में रक्षा सूत्र बांधकर प्रतिज्ञा कर संकल्प लिया। सभी महिलाओं ने समाजसेवी मुकेश जाट की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। तत्पश्चात सभी एकल महिलाओं ने सामूहिक भोजन किया।


