एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी

भीलवाड़ा । आरम्भ सेवा संस्थान नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, भीलवाड़ा द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज, तिलक नगर (भीलवाड़ा) में एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का नेतृत्व संस्थान प्रमुख विशाल खंडेलवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम, उसके शारीरिक एवं मानसिक प्रभावों तथा उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कॉलेज प्रबंधन की ओर से प्रकाश चौधरी एवं राकेश अग्रवाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।