Homeराजस्थानअलवरलेपर्ड के हमले से बुजुर्ग घायल

लेपर्ड के हमले से बुजुर्ग घायल

बानसूर।स्मार्ट हलचल|कस्बे के होलावास ग्राम पंचायत के बिलाठ छाटक्या में एक लेपर्ड ने व्यक्ति पर हमला कर दिया। घटना बुधवार सुबह 10 बजे की है।जानकारी के अनुसार पीड़ित भाग्गा राम बाल्मिकी बिलाठ का रहने वाला है। वह अपनी बकरियां चराने गया था। इसी दौरान लेपर्ड ने एक आवारा बछड़े पर हमला कर दिया। भाग्गा राम जब बछड़े को बचाने दौड़ा तो लेपर्ड ने उस पर हमला कर उसके सीने और हाथ पर हमला कर दिया। जिससे चिल्लाने पर ग्वालों के पहुंचने पर लेपर्ड भाग गया। ग्राम पंचायत सरपंच सतपाल चौधरी ने घायल को बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वन विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची और घायल से घटना की जानकारी ली।
सरपंच ने बताया कि कुछ दिन पहले भी एक युवक पर लेपर्ड ने हमला किया था। इस तरह की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। रामपुर नाका फोरेस्टर ओमप्रकाश यादव ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम लेपर्ड की मॉनिटरिंग कर रही है। सरपंच ने वन विभाग से लेपर्ड को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES