जीतकर आए जनप्रतिनिधि निरंतर समाज विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका: देवकिशन आचार्य

पंकज पोरवाल

आचार्य ब्राह्मण सेवा संघ के समारोह में निर्वाचित पार्षद हेमराज आचार्य का अभिनंदन, पार्षद प्रत्याशी अनूप शर्मा भी सम्मानित

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|आचार्य समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को सम्मान देने के साथ समाज विकास की जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया। अखिल भारतीय आचार्य ब्राह्मण सेवा संघ की ओर से होटल रॉयल एम्बेसी में आयोजित समारोह में निर्वाचित पार्षद हेमराज आचार्य का सम्मान किया गया। इस दौरान पार्षद प्रत्याशी रहे अनूप शर्मा का भी समाजजनों ने स्वागत किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश आचार्य (फौजी) ने बताया कि समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को सामाजिक विकास की जिम्मेदारी निभाते हुए युवाओं के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभानी चाहिए। इसी उद्देश्य से अखिल भारतीय आचार्य ब्राह्मण सेवा संघ जयपुर के तत्वावधान में होटल रॉयल एम्बेसी में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकिशन आचार्य के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस दौरान आचार्य समाज के निर्वाचित पार्षद हेमराज आचार्य का सेवा संघ के पदाधिकारियों ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर एवं माला पहनाकर सम्मान किया। वहीं समाज के पार्षद प्रत्याशी रहे अनूप शर्मा का भी समाजजनों ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि देवकिशन आचार्य ने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को समाज के विकास के लिए सदैव सक्रिय रहना चाहिए। उनके प्रयासों से युवा पीढ़ी को दिशा और मार्गदर्शन मिलेगा। समारोह में राष्ट्रीय सचिव गोपाल शर्मा, समर्थ आचार्य सहित समाजजनों ने विचार व्यक्त किए। संचालन रवि आचार्य ने किया। इस अवसर पर सेवा संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।