Homeभरतपुरसेठ आनंदजी कल्याण जी पेढ़ी के वागड़ प्रतिनिधि के चुनाव सम्पन्न

सेठ आनंदजी कल्याण जी पेढ़ी के वागड़ प्रतिनिधि के चुनाव सम्पन्न


सेठ आनंदजी कल्याण जी पेढ़ी के वागड़ प्रतिनिधि के चुनाव सम्पन्न

सर्व सम्मति से सिद्धार्थ मेहता का निर्वाचन, 5 साल का होगा कार्यकाल

रितिक मेहता
डूंगरपुर, स्मार्ट हलचल। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ की एक बैठक शनिवार को ओटा स्थित नेमिनाथ मंदिर के पुण्य प्रवचन हॉल में वीशा पोरवाड़ संघ डूंगरपुर के तत्वावधान में निवर्तमान वागड़ प्रतिनिधि मनोहरलाल गांधी, वीशा पोरवाड़ महासंघ के अध्यक्ष संजय मेहता, दशा पोरवाड़ महासंघ के अध्यक्ष भूपेन्द्र गांधी तथा वीशा पोरवाड़ संघ डूंगरपुर के अध्यक्ष गजेन्द्र जैन एवं मुख्य चुनाव अधिकारी जवाहरलाल जैन के सानिध्य में सम्पन्न हुई। जिसमे सर्व सम्मति से सेठ आनंदजी कल्याण जी पेढ़ी के पांच वर्षीय कार्यकाल हेतु वागड़ प्रतिनिधि के के रूप में एडवोकेट सिद्धार्थ मेहता को प्रतिनिधि के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया।
प्रारंभ में अतिथियों द्वारा भगवान महावीर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं नवकार महामंत्र के उच्चारण के साथ बैठक प्रारंभ की गई। प्रारंभ में वागड़ के निवर्तमान प्रतिनिधि मनोहरलाल गांधी ने अपने पांच वर्षीय कार्यकाल में वागड़ क्षेत्र के विभिन्न जैन श्वेताम्बर मंदिरों के जीर्णाेद्धार तथा अन्य कार्याे के लिए की गई प्रगति का रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान महासंघ के अध्यक्ष संजय मेहता एवं दशा पोरवाड़ महासंघ के अध्यक्ष भूपेन्द्र गांधी द्वारा पेढ़ी के क्रियाकलापों एवं उसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात निर्वाचन की प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी जवाहरलाल जैन ने प्रारंभ की। जिसमे दशा पोरवाड महासभा के अध्यक्ष भूपेन्द्र गांधी ने वागड़ प्रतिनिधि के रूप में सिद्धार्थ मेहता के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका वागड़ के विभिन्न संघों ने समर्थन किया और इसके पश्चात विधिवत रूप से सिद्धार्थ मेहता को वागड़ प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित किया। इस अवसर पर मोटा गांव के बदामीलाल जैन, जीतेश कोठारी, हरिश शाह सागवाड़ा, मुकेश जैन माल, तेजपाल जैन साबला, गणेशलाल मोदी डूंगरपुर, विवेक गांधी, राजकुमार भण्डारी, ईश्वरलाल शाह, ललीत शाह जोगीवाड़ा, हंसमुखलाल शाह, हरिश गांधी बोड़ीगामा छोटा, दिनेश जैन, राहुल जैन भबराना, पवन शाह माल, दशा पोरवाड़ महासंघ के उपाध्यक्ष जयंतीलाल शाह करियाणा, आनंद जैन, राजेश पंचोली, अनिल पंचोली वरदा, किरण शाह, सिनेश जैन, सौरभ नांदलिया पूंजपुर, अशोक सेठ बोड़ीगामा बड़ा, निर्मल कोठारी सरोदा, सुधीर तारावत, कमल प्रकाश तारावत बनकोडा, जितेन्द्र शाह बनकोडा, सिनेश जैन करियाणा, राकेश पंचोली, किरण शाह पुनाली सहित डूंगरपुर संघ के हर्ष मेहता, चार्तुमास कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मेहता, नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष मोहित मेहता, सुरजमल शाह, गजेन्द्र मेहता, राजेन्द्र मेहता सहित बड़ी संख्या में विभिन्न संघों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। संचालन शैलेष मेहता ने किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES