Homeराजस्थानअलवरबानसूर में अभिभाषक संघ चुनाव संपन्न, शशि नाहरवाल अध्यक्ष निर्वाचित

बानसूर में अभिभाषक संघ चुनाव संपन्न, शशि नाहरवाल अध्यक्ष निर्वाचित

बानसूर।स्मार्ट हलचल|अभिभाषक संघ के चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। इस दौरान शशि नाहरवाल ने कड़ी टक्कर में महज तीन वोटों से जीत दर्ज करते हुए अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। उन्होंने प्रतिद्वंदी बलबीर शेखावत को हराया। कुल 111 सदस्यों वाले संघ में से 109 सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जिसमें शशि नाहरवाल को 56 वोट और बलबीर शेखावत को 53 वोट प्राप्त हुए। इससे पहले भैरू सहाय स्वामी को निर्विरोध उपाध्यक्ष, किशोर सिंह को सचिव, सतीश सैनी को कोषाध्यक्ष और जैनाराम को निर्विरोध पुस्तकालय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी शंकरलाल सैनी और नीरज शर्मा की देखरेख में किया गया। मतदान सुबह से ही शुरू हो गया था, जो तीन बजे तक हुआ। उसके बाद मतगणना की गई। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। वोटों की गिनती के दौरान दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों में रोचक उत्सुकता देखने को मिली। अंततः परिणाम आते ही शशि नाहरवाल के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजय के बाद चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशि नाहरवाल को विधिवत शपथ दिलाई। इसके बाद अभिभाषक संघ के सदस्यों ने उन्हें माला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया। संघ में माहौल उत्साहपूर्ण रहा और अनेक अधिवक्ता एक-दूसरे को बधाइयाँ देते नजर आए। शशि नाहरवाल ने कहा कि वे अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और संघ को अधिक संगठित और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। इस चुनाव ने बानसूर अभिभाषक संघ में नई ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण का संचार किया है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES