Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़डांगी पटेल समाज के चुनाव होगें जल्द 2 फरवरी को लिकोडा की...

डांगी पटेल समाज के चुनाव होगें जल्द 2 फरवरी को लिकोडा की मीटिंग में होगा तय

बन्शीलाल धाकड़

( चुनाव को लेकर युवाओं में है उत्साह )

बड़ीसादड़ी:- स्मार्ट हलचल/डांगी पटेल मेवाड़ मालवा चौखले की पिछली मीटिंग शंकर पटेल बोहेडा़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई थी। , जो दिनांक 12 जनवरी 2025 को पंचवटी महादेव मंदिर नोहरा बोहेड़ा में हुई थी। जिसमें डांगी समाज के सभी पंच-पटेलों, व युवाओं ने सर्व सहमति से ये निर्णय लिया था कि समाज के नए नेतृत्व के लिए चुनाव करवाए जाएंगे। जिसमें अध्यक्ष , सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता, संयोजक पदों के लिए विधिवत लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराने के लिए चुनाव कमेटी का गठन किया जायेगा। प्रत्येक गांव से पंच-पटेलों और युवाओं ने अपने विचार व्यक्त किए थे। चुनाव को लेकर युवाओं में है उत्साह। सारांशत: यह निर्णय हुआ कि अध्यक्ष एवं संपूर्ण कार्यकारिणी का चुनाव द्वारा ही गठन किया जायेगा और अगली मीटिंग का आयोजन 2 फरवरी 2025 रविवार को पीरचंद डांगी की अध्यक्षता में लिकोड़ा में रखा गया है। चुनाव कमेटी का निर्णय लिकोडा की मीटिंग में ही कर लिया जाएगा , तथा चुनाव तिथि की घोषणा भी इसी मीटिंग में कर ली जाएगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES